Advertisement
जयपुर में 34 ई-मित्र कियोस्कों को 7 दिन के लिए निलम्बित किया

जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में एसीपी (उप निदेशक) सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ऋतेष कुमार शर्मा ने बताया कि अगर ये ई-मित्र संचालक 7 दिन पश्चात भी जनआधार कार्ड के वितरण के कार्य में लापरवाही जारी रखेंगे तो इनके राजकीय भवनों में ई-मित्र केन्द्र संचालन की अनुमति निरस्त करने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
शर्मा ने बताया कि जनआधार कार्डोंं के वितरण मे गति लाने एवं सख्त माॅनिटरिंग के लिए जिला कलक्टर नेहरा द्वारा उखण्ड अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही ई-मित्रों के संचालन से जुड़ी लोकल सर्विस प्रोवाइडर संस्थाओं (एलएसपी) को भी ई-मित्र केंद्रो से कार्ड वितरण की प्रक्रिया की निगरानी एवं कार्ड वितरण की प्रक्रिया मे गति लाने हेतु निर्देशित किया गया।
कार्ड वितरण मे लापरवाही पर एलएसपी की भी जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए दोषी एलएसपी पर पैनल्टी लगाने एवं दण्डित करने की चेतावनी दी गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


