Advertisement
श्रद्धांजली सभा में हुए उपद्रव में 32 अधिकारी व कर्मचारी घायल, 211 गिरफ्तार

नागौर।
गांव सांवराद में आनन्दपालसिंह एन्काउन्टर मामले में 12 जुलाई को हुई
राजपूत व रावणा राजपूत समाज की आक्रोश रैली/हुंकार रैली/श्रद्धांजली सभा
में हुए उपद्रव में 32 अधिकारी, कर्मचारी घायल हो गए है। इस उपद्रव में
हंगामा करने वाले 211 लोगों को शांति भंग करने पर 151 सीआरपीसी में
गिरफ्तार किया है।
इस रैली/सभा में आये लोगों ने बुधवार शाम 7.30 बजे उपद्रव शुरू कर दिया। इस दौरान जगह-जगह आगजनी, पथराव तथा रास्ता जाम किया गया इस दौरान पुलिस के उपलब्ध जाब्ते द्वारा स्थिति नियन्त्रित की गई। उपद्रवियों ने रेलवे ट्रेक को आग लगा दी व रेलवे लाईन उखाड़ने लगे। स्टेशन पर तोडफोड कर कर्मचारियों को बंधक बनाकर उन पर कैरोसीन डाला गया। घटना की सूचना मिलते ही परिस देशमुख पुलिस अधीक्षक जिला नागौर मय जाप्ता के मौके के लिये रवाना हुये तो रास्ते में उपद्रवियों ने पुलिस जाप्ता को घेर लिया व पुलिस अधीक्षक के वाहन को जला दिया।
उपद्रवियों के पथराव व मारपीट से पुलिस के कई मुलाजमान घायल हो गये। उपद्रवियों द्वारा पुलिस जाप्ता से एक के0 47, दो ग्लाॅक पिस्टल, एक 9 एमएम पिस्टल, एक पम्प एक्शन गन मय एम्यूनेशन छीन कर ले गये। उपद्रव में पुलिस के कुल 32 अधिकारी व कर्मचारी घायल हो गये जिनमें से 10 की हालत गम्भीर होने से एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। 7 उपद्रवियों को इलाज हेतु अस्पताल लाया गया जिनमें से लालचन्द शर्मा की मृत्यु हो गयी, शेष सभी व्यक्ति खतरे से बाहर हैं। इन उपद्रवियों ने कई पुलिस वाहनों के शीशे तोड दिये। रात्री एक बजे तक कुल 211 उपद्रवियों को पुलिस द्वारा 151 द0प्र0स0 में गिरफतार किया जाकर 32 वाहनों को जब्त किया गया।
पुलिस द्वारा इस संबंध में प्रकरण सं0 115/2017 धारा 147, 148, 149, 342, 363, 366, 354ए, 283, 325, 326, 435, 332, 353, 307, 397, 109, 120बी भा0द0स0 3/25, 3/27 आम्र्स एक्ट, 3, 4 पीडीपीपी एक्ट पुलिस थाना जसवन्तगढ में पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान वृताधिकारी मेडता सिटी द्वारा किया जा रहा है। उपद्रवीयों द्वारा रेल्वे लाईन के पास रिहायसी मकानों में भी घुसकर लूटपाट की गई। पुलिस द्वारा आयोजकों की भूमिका की भी जांच की जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
नागौर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features