30 sick due to diarrhea in sitapur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गर्मी से बढ़ा डायरिया का प्रकोप, सीतापुर में 30 बीमार

khaskhabar.com: सोमवार, 15 मई 2017 7:42 PM (IST)
गर्मी से बढ़ा डायरिया का प्रकोप, सीतापुर में 30 बीमार
सीतापुर। गर्मी शुरू होते ही जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। अलग-अलग स्थानों पर डायरिया की चपेट में आकर 15 बच्चों समेत 30 लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों को जिला अस्पताल समेत अन्य प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अधिकतर दुध मुंहे बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा गर्मी के प्रकोप के कारण हो रहा है। रामकोट के लोधौरा निवासी दिलीप के पुत्र शहजल (4) को उल्टी-दस्त होने लगे। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में दिखाया। यहां पर डॉक्टर ने बच्चे को डायरिया की चपेट में आना बताते हुए भर्ती कर लिया। ठीक इसी तरह से रामकोट के पिपरी कलां निवासी विमलेश का पुत्र सत्यवान 6 माह, रामकोट के फूलसिंह की पुत्री जान्हवी 5 माह, मानपुर के बन्नी खरैलानिवासी प्रताप की पुत्री बबली 5 माह, तालगांव थाना क्षेत्र के ग्रामदयमलपुर निवासी राम किशोर की पुत्री सौंदर्य 5 माह, रामकोट के विशुनपुर निवासी तेजपाल की पुत्री अंजली 9 माह, तरीनपुर निवासी दुर्गेश की पुत्रीतुलसी, शहर के मोहल्ला तरीनपुर निवासी आरिफ की पुत्री आरिजा, शाहपुर दलावलनिवासी विजय कुमार का पुत्र कृष्ण भी डायरिया की चपेट में आ गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement