3 women leaving the temple in Baghpat kuchla, 2 killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:38 am
Location
Advertisement

बागपत में मंदिर जा रहीं 3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत

khaskhabar.com : सोमवार, 30 जुलाई 2018 7:47 PM (IST)
बागपत में मंदिर जा रहीं 3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सावन के पहले सोमवार पर मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहीं तीन महिलाओं को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। तीसरी महिला को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है।

कोतवाली बागपत क्षेत्र के सरूरपुर गांव में तीन महिलाएं सावन के पहले सोमवार को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुफा बाबा मंदिर में जलाभिषेक करने जा ही थी।

तीनों महिलाएं मंदिर के पास हाइवे के किनारे खड़े होकर बाकी महिलाओं का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरी महिला को दिल्ली रेफर किया गया है।

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया। महिलाओं के परिजनों ने उनका पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement