3 laborers die on petrol pump due to electrical current-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोल पंप पर करंट की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 17 जुलाई 2017 8:31 PM (IST)
पेट्रोल पंप पर करंट की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत
आगरा। उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा के खंदौली में हाथरस रोड पर स्थित पट्रोल पंप पर काम कर रहे तीन मजदूरों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मजदूर पेट्रोल पंप पर लगे साइनेज की सफाई कर रहे थे। हादसे के बाद कर्मचारी पेट्रोल पंप बंद कर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, खंदौली में हाथरस रोड पर शहीद धर्मवीर सिंह फिलिंग स्टेशन हैं। जहां ओड़िशा के जिला गंजम के मुरंडा निवासी जीतू, रिंकू और विचित्र इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) में ठेके पर काम करते थे।
सोमवार सुबह तीनों सीढ़ी लगाकर पेट्रोल पंप पर लगे साइनेज की सफाई कर रहे थे, तभी लोहे की सीढ़ी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे तीन मजदूर करंट की चपेट में आ गए और उनकी झुलसकर मौत हो गई। हादसे के बाद पेट्रोल पंप बंद कर कर्मचारी भाग निकले।
सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे और और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज अपनी जांच शुरू कर दी है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement