Advertisement
चूरू में स्वाइन फ्लू से 3 लोगों की मौत, 14 मरीज मिले पॉजिटिव
चूरू। प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मौत और नए मरीज सामने आने का सिलसिला जारी है। बाढ़मेर और जोधुपर के बाद अब चूरू में भी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। चूरू जिले के सादुलपुर, सरदारशहर और बीदासर के बाद स्वाइन फ्लू चूरू शहर में प्रवेश कर चुका है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 14 मरीज पॉजिटिव मिले हैं और तीन लोगों की इससे मौत हो चुकी है।
चूरू शहर में राजकीय भरतिया अस्पताल में पैरामिडिकल स्टाफ गोकुल शर्मा सहित दो लोग और स्वाइन फ्लू से पॉजिटिव मिले हैं। दोनों मरीजों के सैंपल पॉजिटिव आने पर चिकित्सा विभाग की टीम सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों पॉजिटिव मरीजों के घर पहुंची और अन्य परिजनों की प्राथमिक जांच की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 50 घरों का सर्वे किया और 21 स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाले लोगों को टेमीफ्लू की दवा दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
चूरु
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement