भरतपुर। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने पांच हजार तीन सौ रुपए के नकली नोटों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कैलाशचंद्र विश्नोई ने बताया कि पहाड़ी कस्बे में रामलीला मैदान के पास एक युवक की ओर से नकली नोट लेकर सामान खरीदने की बात सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 22 वर्षीय मोहम्मद नौशाद पुत्र मौलाना उस्मान जाति मेव उम्र 22 साल निवासी गंगोरा थाना पहाडी हाल उस्मानिया मदरसा कस्वा पहाडी को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथ दो और युवकों के बारे में भी बताया। जिन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दो अन्य युवकों में नूर मोहम्मद सैफी पुत्र मोहम्मद यासीन सैफी जाति बढी मुसलमान उम्र 33 साल निवासी शाहपुर वमैटा थाना कविनगर गाजियाबाद उप्र और इकबाल पुत्र यामीन खां उर्फ आमीन जाति मेव उम्र 27 साल निवासी गंगोरा थाना पहाडी रानी गार्डन शास्त्रीनगर थाना गीता कॉलोनी नई दिल्ली है। पुलिस ने मोहम्मद नौशाद के पास से 500-500 रुपए के पांच नोट, नूर मोहम्मद सैफी के पास से भी पांच सौ पांच नोट और इकबाल के पास से पचास के छह नोट मिले। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।