3 arrested for dowry murder in Banda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बांदा में दहेज हत्या के आरोप में 3 गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 06 मई 2017 2:36 PM (IST)
बांदा में दहेज हत्या के आरोप में 3 गिरफ्तार
बांदा | जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक विवाहित द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का अभियोग दर्ज कर पति, ससुर और देवर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया, "अखिलेश की पत्नी गुड़िया (24) ने 18 अप्रैल को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पोंगरी गांव निवासी उसके भाई राजकुमार ने गुरुवार को मृतका के पति अखिलेश, ससुर सहदेव, देवर सघुवा और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।" सिंह ने कहा, "अभियोग दर्ज करने के बाद अखिलेश, सहदेव और सघुवा को गिरफ्तार कर लिया गया, और सास की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।" --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement