27.6 lakh cheated in recruitment in railway service, filed case on two accused in Pathankot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:17 am
Location
Advertisement

रेलवे में भर्ती के नाम पर 27.6 लाख की ठगी, दो पर केस दर्ज

khaskhabar.com : मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 2:41 PM (IST)
रेलवे में भर्ती के नाम पर 27.6 लाख की ठगी, दो पर केस दर्ज
पठानकोट। रेलवे में भर्ती करवाने के नाम पर 27.6 लाख रुपए की ठगी के मामले में सुजानपुर पुलिस ने दो जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

भरोली कलां के शिव नगर निवासी हंसराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उक्त लोगों ने उससे, वीर सिंह जीवन लता के बच्चों को रेलवे मे भर्ती करवाने के लिए 27 लाख 6 हजार रुपए लिए थे, लेकिन उक्त लोगों ने बच्चों को न तो रेलवे में भर्ती करवाया और न ही उनके पैसे वापस किए।
मामले की डीएसपी-डी दविंद्र सिंह ने जांच कर शिकायतकर्ता के बयान पर उतर प्रदेश निवासी सुरेश मदन लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement