बुराड़ी हत्याकांडः पुलिस को बताया 27 वार का सच, लाश की फोटो की थी व्हाट्सऐप
khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 11:23 AM (IST)
नई दिल्ली। बुराड़ी में युवती करूणा की हत्या के आरोपी युवक ने पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। युवक ने पुलिस को बताया कि एकतरफा प्यार नहीं बल्कि प्यार में धोखा मिलने पर उसने ऐसा कदम उठाया। घटना से एक घंटे पहले वह करूणा से जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन पर मिला था। जहां उन दोनों को नोकझोंक हुई। उसे डराने के लिए युवक ने पहले उसके बैग पर कैंची से पहला किया। इसपर युवती ने गुस्से में कहा कि उससे यह भी नहीं होगा। उसने करूणा की हत्या करके उसकी लाश की फोटो किसी को व्हाट्सऐप की।