263rd anniversary of Salasar Balaji temple today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज ही प्रकट हुए थे सालासर बालाजी, 263वीं वर्षगांठ आज

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 अगस्त 2017 10:20 AM (IST)
आज ही प्रकट हुए थे सालासर बालाजी, 263वीं वर्षगांठ आज
सालासर (सीकर)। सालासर वाले बाबा का मंगलवार को प्रकटोत्सव है। बाबा आज ही के दिन विक्रम संवत 1811 श्रावण शुक्ला नवमी को प्रकट हुए थे। सालासर बालाजी मंदिर की 263वीं वर्षगांठ समारोह के तहत सालासर मंदिर में सजावट देखने लायक है। श्रद्धालुओं का भारी सैलाब दर्शनों के लिए उमड़ रहा है। इससे पूर्व रात्रि को पुजारी परिवार की ओर से जागरण का आयोजन किया गया है। इसमें संत शिरोमणि रातिनाथ महाराज भजनों की प्रस्तुति देंगे। देश का एक मात्र मंदिर, जिसमें बालाजी के हैं दाढ़ी-मूंछ
राजस्थान के चूरू जिले में स्थित सालासर बालाजी भगवान हनुमान के भक्तों के लिए एक धार्मिक स्थल है। पावन धाम में प्रत्येक वर्ष कीचैत्र पूर्णिमा और आश्विन पूर्णिमा पर मेले भरते हैं। मेलों में 6 से 7 लाख लोग एकत्र होते हैं। भारत में यह एकमात्र ऐसा बालाजी का मंदिर है, जिसमें बालाजी के दाढ़ी और मूंछ है। बाकी चेहरे पर राम भक्ति में राम आयु बढ़ानेका सिंदूर चढ़ा हुआ है। बताया जाता है कि मुस्लिम कारीगरों ने इस मंदिर का निर्माण किया था, जिसमे मुख्य थे फतेहपुर से नूर मोहम्मद व दाऊ। हनुमान सेवा समिति, मंदिर और मेलों के प्रबंधन का काम करती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement