26 killed in Nigeria gunmen attacks: Police-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:57 am
Location
Advertisement

नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में 26 मरे,7 लोगों का अपहरण किया

khaskhabar.com : बुधवार, 06 फ़रवरी 2019 10:13 AM (IST)
नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में 26 मरे,7 लोगों का अपहरण किया
अबुजा। नाइजीरिया के पश्चिमोत्तर राज्य जमफारा में बंदूकधारियों द्वारा किए गए दो अलग-अलग हमलों में 26 लोगों की मौत हो गई। हमलावरों ने सात लोगों का अपहरण भी किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस ने पुष्टि कर कहा कि मदा जिले के सात गावों में सशस्त्र हमलावरों ने धावा बोल दिया और 15 लोगों की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि इसके अलावा राज्य के बतौना गांव में भी इसी समय सशस्त्र हमलावरों ने हमला बोला और 11 लोगों की हत्या कर दी। हमलावरों ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया। हमलावरों ने एक शख्स और छह महिलाओं का अपहरण भी कर लिया है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement