250 people mundan for demand of separate bundelkhand state -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:49 am
Location
Advertisement

अलग बुंदेलखंड राज्य के लिए 250 लोगों ने कराया मुंडन, भूख हड़ताल, धरना जारी

khaskhabar.com : सोमवार, 13 अगस्त 2018 08:45 AM (IST)
अलग बुंदेलखंड राज्य के लिए 250 लोगों ने कराया मुंडन, भूख हड़ताल, धरना जारी
महोबा। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में विभाजित बुंदेलखंड को पृथक राज्य घोषित किए जाने की मांग को लेकर पिछले 46 दिन से महोबा जिला मुख्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे बुंदेली समाज संगठन के समर्थन में ढाई सौ लोगों ने रविवार को अपने सिर का मुंडन करवा कर बाल दान किए। मुंडन कराने वाले लोगों ने भाजपा नीत केंद्र व राज्य सरकारों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।


बुंदेली समाज नामक संगठन के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में विभाजित बुंदेलखंड को पृथक राज्य घोषित किए जाने के लिए पिछले 46 दिन से भूख हड़ताल की जा रही है, भाजपा नीत केंद्र व दोनों प्रदेशों की राज्य सरकारें अपने चुनावी वादों से मुकर गई हैं। जब तक झारखंड, उत्तराखंड, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की तरह बुंदेलखंड को अलग राज्य घोषित नहीं किया जाता, तब तक बुंदेलखंड के किसान, मजदूर और कामगारों को 'कर्ज' और 'मर्ज' की बीमारी से मुक्ति नहीं मिलेगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement