Advertisement
संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान चूरू जिले में बढ़े 25 हजार 2 मतदाता

सुराणा ने बताया कि मंगलवार को हुए मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के अनुसार जिले का लिंगानुपात 924 हो गया है। दिनांक 29 अक्टूबर, 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार लिंगानुपात 919 था एवं मंगलवार को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार लिंगानुपात 924 है। इस प्रकार संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिले में लिंगानुपात में 5 की वृद्धि हुई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग, राजस्थान-जयपुर द्वारा अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2025 के संदर्भ में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2025 निर्धारित किया गया था। उन्होंने बताया कि जिले में दिनांक 01 जनवरी, 2025 की अनुमानित जनसंख्या के अनुसार लिंगानुपात 923 है, जिसके विरूद्ध मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाताओं का दिनांक 07 जनवरी, 2025 को लिंगानुपात 924 है। इसी प्रकार जिले में मतदाता जनसंख्या अनुपात दिनांक 07 फरवरी, 2025 को 687 (कुल जनसंख्या में 18+ की जनसंख्या का) है। उन्होेंने बताया कि मंगलवार को जिले के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों द्वारा संबंधित विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया है।
इस दौरान भू-अभिलेख निरीक्षक शिवप्रकाश शर्मा, सहायक प्रोग्रामर गोविंद राहड़, मनीराम कस्वां, भारतीय जनता पार्टी के नारायण बेनीवाल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के असलम खोखर सहित पत्रकार एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि माजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


