25 more Coronavirus positive cases confirmed in Agra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:48 pm
Location
Advertisement

UP कोरोनासंकट : आगरा में 25 पॉजिटिव मिले, तबलीगी जमातियों से बढ़े मामले, प्रियंका गांधी ने ये कहा

khaskhabar.com : शनिवार, 04 अप्रैल 2020 6:17 PM (IST)
UP कोरोनासंकट : आगरा में 25 पॉजिटिव मिले, तबलीगी जमातियों से बढ़े मामले, प्रियंका गांधी ने ये कहा
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोनासंकट बढता जा रहा है। यह संकट जमातियों ने ज्यादा बढ़ा दिया है। शनिवार सुबह हाथरस और आगरा में नए मामलों की पुष्टि ने चिंता बढ़ा दी है।
आगरा में 25 नए मामलों की पुष्टि हो गई है। आगरा में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि होने की बात डीएम प्रभु एन सिंह ने की है। अब आगरा में मरीजों की संख्या 45 हो गई है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र से पिछले दिनों पकड़े गए जमातियों में से चार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। चारों संक्रमितों को मुरसान के सरकारी चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं जिला प्रशासन इनकी ट्रैवल हिस्ट्री समेत तमाम जानकारियां जुटाने में लग गया है।
वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि इस समय हमारे मेडिकल स्टाफ को सबसे ज्यादा सहयोग करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement