21 major decisions have been taken in 80 days which will be helpful in the development of the state: Gehlot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:29 pm
Location
Advertisement

80 दिन में 21 बड़े फैसले लिये हैं जो राज्य के विकास में सहायक होंगे : गहलोत

khaskhabar.com : शनिवार, 09 मार्च 2019 3:20 PM (IST)
80 दिन में 21 बड़े फैसले लिये हैं जो राज्य के विकास में सहायक होंगे : गहलोत
सालावास। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार दोपहर को जोधपुर जिले में स्थित सालावास गांव के दौरे पर पहुंचे। सीएम गहलोत ने यहां एक जनसभा को संबोधित किया। गहलोत ने कहा कि आज नौजवान पीढ़ी आगे आ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी नौजवानों को पार्टी में आगे आने के लिये प्रेरित किया है और वे आगे भी करते रहेंगे।

कांग्रेस के सच्चे सिपाही कार्यकर्ता
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस के सच्चे सिपाही हो। कांग्रेस महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान करती है। सरकारी आपकी है इसलिये हमने कोई कमी नहीं आने दी है। उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं हमने किसानों को छह हजार रुपये दिये हैं। लेकिन हमने राज्य में 21 बड़े फैसले 80 दिन में लिये हैं जो राज्य के विकास में सहायक होंगे।

हमें दिल्ली में एक-एक सीट की जरूरत
उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को एक-एक सीट की जरूरत है। हमें दिल्ली में भी कांग्रेस की सरकार बनानी है। गहलोत ने केंद्र सरकार पर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने पर भी वार किया। गहलोत ने इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर पिछले पांच सालों में जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता घर में आराम कर रहे हैं
उन्होंने इंदिरा गांधी को याद करते हुए उनके कार्यों की तारीफ की और कहा कि प्रदेश सरकार भी इंदिरा गांधी की नीतियों का पालन कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी राज में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी को घर बैठना पड़ रहा है। ये देश का दुर्भाग्य ही तो हैं कि इतने अनुभवी नेता घर में आराम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement