20 killed in road accidents in Pakistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:35 pm
Location
Advertisement

पाकिस्तान में सडक़ दुर्घटनाओं में 20 की मौत

khaskhabar.com : गुरुवार, 26 अप्रैल 2018 11:29 AM (IST)
पाकिस्तान में सडक़ दुर्घटनाओं में 20 की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अलग-अलग सडक़ दुर्घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनभर घायल हो गए। एक ताजा घटना में पिंडी भट्टियान में एम2 मोटरवे पर यात्री बस और ट्रेलर की टक्कर में पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं भी हैं। मोटरवे पुलिस के मुताबिक, जब यह घटना हुई, यात्री बस लाहौर से मानशेहरा जा रही थी।

इस घटना के बाद बचाव दल और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों एवं मृतकों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के मुताबकि, तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। एक अन्य घटना में तेज रफ्तार बस और ट्रैक्टर ट्रॉली टक्कर में छह की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना पंजाब जिले के शौकताबाद में हुई।

बीती रात हुई एक अन्य सडक़ दुर्घटना उस समय हुई, जब एक जीप 3,000 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इसमें नौ यात्रियों की मौत हो गई जबकि छह घायल हो घए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जीप के ब्रेक फेल होने की वजह से यह घटना हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement