2 peacocks found dead in UP, probe indicates pesticide poisoning-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:42 pm
Location
Advertisement

2 मोर मृत मिले, जांच में कीटनाशक विषाक्तता के संकेत

khaskhabar.com : रविवार, 10 अप्रैल 2022 10:09 AM (IST)
2 मोर मृत मिले, जांच में कीटनाशक विषाक्तता के संकेत
बदायूं । उत्तर प्रदेश के बदायूं के देवरिया असगुना गांव में एक आम के बाग के पास दो मोर और कुछ अन्य पक्षी कीटनाशक विषाक्तता के कारण मृत पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, फसल पर कीटनाशकों का छिड़काव उनकी मौत का कारण हो सकता है।

मोर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची 1 स्थिति के अंतर्गत आता है (जिसमें लुप्तप्राय प्रजातियों को शामिल किया गया है, जिन्हें कठोर संरक्षण की जरूरत है) और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पक्षियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) भेज दिया गया है।

संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) अशोक कुमार सिंह ने कहा, "यह भी हो सकता है कि मोर मरे हुए कीड़ों को खा गए हों या दूषित पानी पीने से उनकी मौत हुई हो।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement