2 More rape cases come in light in uttar pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

थम नहीं रहे महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म के 2 और मामले

khaskhabar.com: सोमवार, 09 दिसम्बर 2019 2:41 PM (IST)
थम नहीं रहे महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म के 2 और मामले
औरैया/बिजनौर। उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को लेकर एक ओर जहां जनता में आक्रोश है, वहीं राज्य में ऐसे मामलों को लेकर शिकायतों में कमी नहीं आ रही है। उत्तर प्रदेश के औरैया में जहां 18 वर्षीय युवती से कथित तौर पर अगवा कर चलती एसयूवी में सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है, वहीं बिजनौर जिले में एक युवक द्वारा 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने की जानकारी सामने आई है। पहली घटना 29 नवंबर की है, लेकिन आश्चर्यजनक बात यह है कि मामले में शिकायत सात दिसंबर को तब दर्ज की गई, जब पीडि़ता के पिता ने वरिष्ठ अधिकारियों से पुलिस द्वारा बरती जा रही लापरवाही की शिकायत की। पीडि़ता ने एफआईआर में सेना के जवान और उसके भाई सहित चार लोगों के नाम दर्ज कराए हैं। एफआईआर में सामूहिक दुष्कर्म, आपराधिक धमकी, सेना के जवान, उसके भाई और दो अन्य के खिलाफ लूट के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, 29 नवंबर को युवती अपने दोपहिया वाहन से कोचिंग इंस्टीट्यूट जा रही थी, इसी दौरान एसयूवी सवार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया।
युवती ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने चलती गाड़ी में दो घंटे तक उसका दुष्कर्म किया और बाद में उसे फेंककर चले गए। वहीं आरोपियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़ता ने जैसे तैसे घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। उसके पिता ने बताया कि बेटी की सुरक्षा के कारण उन्होंने पुलिस में तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement