2 killed in two road accidents in Jammu and Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में दो सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 जून 2023 5:20 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर में दो सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि एक व्यक्ति को शामपोरा चौराहे पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। व्यक्ति की पहचान राजस्थान के कुमार सावंत सिंह के रूप में हुई। एक सूत्र ने डॉक्टरों के हवाले से कहा कि हादसे के तुरंत बाद सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एक अन्य घटना में, दो व्यक्ति एक खड़े ट्रक के पीछे आराम कर रहे थे। तभी कुछ समय बाद ट्रक वहां से चल पड़ा, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement