2 Dead, 5 Students Feared Missing In Boat Capsize In Andhras Godavari-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:02 pm
Location
Advertisement

गोदावरी नदी में नाव पलटी, 2 लोगों की मौत, 40 लोग थे सवार

khaskhabar.com : शनिवार, 14 जुलाई 2018 7:54 PM (IST)
गोदावरी नदी में नाव पलटी, 2 लोगों की मौत, 40 लोग थे सवार
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के गोदावरी नदी में एक नाव पलट गई है। नाव पलटने की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई है। अभी भी पांच लोग लापता बताए जा रहे है। न्यूज एजेंसी एनएनआई की खबर के अनुसार, नाव में कुल 40 लोग लोग सवार थे।

घटना के बाद से लापता लोगों को ढूंढने का काम जारी है। नदी पर बन रहे पुल की खंभे से टकराने के बाद ये हादसा हुआ है।

बता दें कि मई में आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी नदी में ही एक नाव पलट गई थी। उस समय ये हादसा नाव के तेज हवाओं के चपेट में आने और क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने की वजह से हुआ था। नाव 60 लोग सवार हुए थे। नाव में सवार कम से कम 30 लोग लापता हुए थे। जिन्हें बाद में बचा लिया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement