2 arrested in Chandra Shekhar murder case in maharajgunj -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:46 pm
Location
Advertisement

चंद्रशेखर हत्याकांड में 2 गिरफ्तार

khaskhabar.com : गुरुवार, 05 अक्टूबर 2017 10:26 AM (IST)
चंद्रशेखर हत्याकांड में 2 गिरफ्तार
महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की पुलिस ने 42 दिन बाद जिले के सिसवा बाजार के चर्चित चंद्रशेखर हत्याकांड का खुलासा करते हुए बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी प्रह्लाद (छपरा निवासी), असलम (पश्चिमी चंपारण) बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक कट्टा 315 बोर, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

चंद्रशेखर हत्याकांड का खुलासा करते हुए एएसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि यह घटना बाइक को ओवरटेक करने के बाद उपजे विवाद और रंजिश का नतीजा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी असलम द्वारा चलाई गई गोली चंद्रशेखर को लग गई थी, जिस कारण चंद्रशेखर की मौत हो गई।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement