2 army men killed in Yamuna expressway accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:15 am
Location
Advertisement

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में सेना के 2 जवानों की मौत

khaskhabar.com : रविवार, 31 जनवरी 2021 12:42 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में सेना के 2 जवानों की मौत
आगरा। मथुरा के नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह एक स्कार्पियो ने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से जा टकराया। इस दुर्घटना में सेना के दो जवानों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ग्वालियर के लांस नायक प्रदीप सिंह सरदार (35 वर्ष) और तरनतारन के गुरू बख्शीश सिंह (42 वर्ष) के रूप में की गई है।

बताया गया है कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ।

पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement