19 IAS officers transferred in Haryana Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:35 pm
Location
Advertisement

हरियाणा में 19 IAS अधिकारियों के तबादले

khaskhabar.com : मंगलवार, 11 जून 2019 6:06 PM (IST)
हरियाणा में 19 IAS अधिकारियों के तबादले
सोनीपत नगरनिगम के आयुक्त सुजान सिंह को भिवानी का उपायुक्त लगाया गया है। फरीदाबाद के उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग को सिरसा का उपायुक्त लगाया गया है। रोहतक नगरनिगम के आयुक्त राम सरुप वर्मा को रोहतक का उपायुक्त लगाया गया है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव, कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा लोकसभा चुनाव-2019 को आयोजित करवाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में तैनात महेश्वर शर्मा को मौलिक शिक्षा विभाग का निदेशक और हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया है।

महेन्द्रगढ (नारनौल) की उपायुक्त गरिमा मित्तल को हरियाणा अनुसूचित जाति विकास निगम की प्रबन्ध निदेशक और हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण निगम लिमिटेड की प्रबन्ध निदेशक लगाया गया है।

सिरसा के उपायुक्त प्रभजोत सिंह को औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजगार विभाग का निदेशक और हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तथा रोजगार विभागों का विशेष सचिव नियुक्त किया है। गुरूग्राम नगरनिगम के आयुक्त यशपाल को पलवल का उपायुक्त लगाया गया है।

हरियाणा मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव, सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार यशेन्द्र सिंह को हरियाणा मुख्यमंत्री सचिवालय का अतिरिक्त सचिव और रेवाड़ी का उपायुक्त लगाया गया है। सोनीपत के उपायुक्त शालीन को रोहतक नगरनिगम का आयुक्त लगाया गया है।

हरियाणा राज्य परिवहन के अतिरिक्त निदेशक वीरेन्द्र कुमार दहिया को परिवहन आयुक्त एवं परिवहन विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है। नारनौल के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर जगदीश शर्मा को महेन्द्रगढ़ का उपायुक्त लगाया गया है। अभिलेख विभाग के विशेष सचिव और निदेशक जय कृष्ण अभीर को हिसार नगरनिगम का आयुक्त लगाया गया है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement