19 IAS officers transferred in Haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:37 pm
Location
Advertisement

हरियाणा में 19 IAS अधिकारियों के तबादले

khaskhabar.com : मंगलवार, 11 जून 2019 6:06 PM (IST)
हरियाणा में 19 IAS अधिकारियों के तबादले
चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 19 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों व एक हरियाणा सिविल सेवा अधिकारी के नियुक्ति एंव स्थानान्तरण के आदेश जारी किए है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक, बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभागों के सचिव अनुराग अग्रवाल को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा हिसार का मण्डल आयुक्त लगाया गया है।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक व सचिव, नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव और सलाहकार अशोक सांगवान को गुरुग्राम का मण्डल आयुक्त लगाया है। वन विभाग के सचिव और हिसार के मण्डलायुक्त विनय सिंह को वन विभाग का सचिव तथा गुरूग्राम नगरनिगम का आयुक्त नियुक्त किया है। नियुक्ति की प्रतिक्षा कर रहे अतुल कुमार को फरीदाबाद का उपायुक्त लगाया है।

भिवानी के उपायुक्त अंशज सिंह को सोनीपत का उपायुक्त लगाया गया है। रोहतक के उपायुक्त यश गर्ग को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का निदेशक व विशेष सचिव और नागरिक उड्डयन विभाग का विशेष सचिव और सलाहाकार लगाया गया है।

रेवाड़ी के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद का राज्य परियोजना निदेशक नियुक्त किया है। पलवल के उपायुक्त मनीराम शर्मा को सहकारी समितियों का रजिस्ट्रार लगाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement