18-seats left vacant in iit roorkee truth revealed in rti-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:24 am
Location
Advertisement

RTI से हुआ IIT-रुड़की का बड़ा खुलासा, आप जानकर हो जाएंगे हैरान

khaskhabar.com : गुरुवार, 05 दिसम्बर 2019 10:32 AM (IST)
RTI से हुआ IIT-रुड़की का बड़ा खुलासा, आप जानकर हो जाएंगे हैरान
भोपाल। देश के सबसे प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT)-रुड़की में दाखिला पाना छात्रों का सपना होता है, मगर इस साल अभिस्नातक की 18 सीटें खाली रह गई हैं। यह पढ़कर आपको अचरज हो सकता है, मगर सच यही है। सूचना के अधिकार के तहत यह खुलासा हुआ है।

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने सूचना के अधिकार के जरिए आईआईटी-रुड़की जो कि इस बार की जेईई (एडवांस) परीक्षा की आयोजनकर्ता संस्था भी रही है, के बारे में यह जानकारी मांगी थी। उन्होंने जानना चाहा था कि, देशभर के विविध आईआईटी सस्थानों में वर्ष 2019 की काउंसलिंग प्रक्रिया (प्रवेश प्रक्रिया) पूरी होने के बाद किस आईआईटी कलेज में कुल कितनी सीटें खाली पड़ी है एवं इन सीटों को भरने के लिए क्या प्रयास किए गए हैं।

गौड़ को सूचना के अधिकार के आवेदन के जवाब में केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी ने कहा कि, मांगी गई जानकारी जेईई एडवांस, रुड़की के दफ्तर में उपलब्ध नहीं है। यह जानकारी अलग-अलग संस्थान से हासिल की जा सकती है और इस आवेदन को आईआईटी-रुड़की के एकेडमिक अफेयर्स ऑफिस को अग्रेषित कर दी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement