18 killed in landmine blast in Syria-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीरिया में बारुदी सुरंग विस्फोट में 18 की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मार्च 2021 12:35 PM (IST)
सीरिया में बारुदी सुरंग विस्फोट में 18 की मौत
दमिश्क| सीरिया के केंद्रीय हामा प्रांत में बारुदी सुरंग विस्फोट की दो घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सना ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रिपोर्ट के आधार पर कहा, सलामियाह क्षेत्र में दो वाहन बारुदी सुरंग की चपेट में आ गए। क्षेत्र में रहने वाले आतंकवादियों ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, घायल लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
इससे पहले 27 फरवरी को हुए विस्फोट में पाचं लोगों की मौत हो गई थी और 13 अन्य घायल हो गए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement