16 Passengers Fall Ill After Fire Onboard Kolkata Metro-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोलकाता मेट्रो में लगी आग, कोच में भर गया धुुंआ

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 दिसम्बर 2018 9:25 PM (IST)
कोलकाता मेट्रो में लगी आग, कोच में भर गया धुुंआ
कोलकाता। कोलकाता में गुरुवार शाम एक मेट्रो ट्रेन के वातानुकूलित रैक में आग लगने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने कहा कि हालांकि किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे मैदान और रबिंद्र सदन मेट्रो स्टेशन के बीच दमदम की ओर जा रही मेट्रो के दूसरे डिब्बे से धुएं की मोटी परत बाहर आती दिखाई दी। ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाले गए कई यात्रियों ने शिकायत करते हुए कहा कि वे आग की घटना के बाद आधे घंटे से भी ज्यादा समय से फंसे हुए थे। आग के कारण कोच में धुंआ भर गया और धुंए के कारण करीब 16 यात्री बीमार हो गए हैं । उन्हें मेट्रो से निकाल लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि कुछ यात्री धुएं के कारण बीमार महसूस करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बचाव अभियान में भी देरी हुई।
कोलकाता मेट्रो प्राधिकरण ने आग की पुष्टि की लेकिन उन्होंने लोगों से नहीं घबराने का आग्रह किया क्योंकि आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement