16 kg gold seized at indira gandhi airport-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डायपर,तौलिए में ले जा रहे थे16किलो सोना

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 8:05 PM (IST)
डायपर,तौलिए में ले जा रहे थे16किलो सोना
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद देशभर में सोना और नकदी को लेकर तेजी से छापे मारी चल रही है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने 16 किलो सोना बरामद किया है। एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएफ ने दो परिवारों के पास से यह गोल्ड बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह लोग सोने को बच्चे के डायपर और तौलिए में छुपाकर ले जा रहे थे। सीआईएसएफ ने दावा किया है कि दुबई से दिल्ली आ रहे छह यात्रियों से 16 किलो सेना जब्त किया है। बताया जा रहा है कि यह लोग सूरत के रहने वाले है और इनके साथ 2 बच्चे भी है। यह लोग सोने को बच्चे के डायपर और तौलिए में छुपा रखा था, लेकिन कस्टम अधिकारियों से यह बच नहीं सके। कस्टम अधिकारी इनसे पूछताछ कर रहे है। -> आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement