140 Rajasthani students from Kazakhstan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कजाकिस्तान से आएं 140 राजस्थानी छात्र-छात्राएं

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 मई 2020 8:23 PM (IST)
कजाकिस्तान से आएं 140 राजस्थानी छात्र-छात्राएं
जयपुर। कजाकिस्तान से 140 प्रवासी राजस्थानी मंगलवार को एआई 1950 फ्लाइट से जयपुर पंहुचे। एसीएस उद्योग डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि फ्लाइट में अधिकांश कजाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्रा थे। उन्होंने बताया कि भले ही आते ही संस्थागत क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा पर अपनों के बीच आने की खुशी बच्चों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। एसीएस उद्योग डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि सरकार की एडवाइजरी और सुरक्षा प्रोटोकॉल की पालना कराते हुए उनके आते ही 20-20 की संख्या में थर्मल स्केनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कराते हुए मेेेडिकल चेक अप कराने, सीआईएसएफ अधिकारियों द्वारा लगेज कलेक्शन, कस्टम क्लयरेंस और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराकर बसों के माध्यम से निर्धारित होटलोें में से उनके द्वारा चाही गई होटल तक पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि अपनी धरती पर आने का सुकून सभी बच्चों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि 35 छात्र-छात्राओं को संस्थागत क्वारंटाइन जयपुर विकास प्राधिकरण के क्वारंटाइन सेंटरों मेें निःशुल्क कराया गया है। उन्होंने बताया कि शेष छात्रों को उनके द्वारा चयनित होटलों में संस्थागत क्वारंटाइन के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement