14 minors escape from Mathura Child Improvement Home, 9 were brought back-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:08 am
Location
Advertisement

मथुरा बाल सुधार गृह से 14 नाबालिग भागे, 9 वापस लाए गए

khaskhabar.com : शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 1:39 PM (IST)
मथुरा बाल सुधार गृह से 14 नाबालिग भागे, 9 वापस लाए गए
मथुरा । यूपी सरकार द्वारा संचालित एक बाल सुधार गृह से खिड़की के ग्रिल को तोड़कर 14 नाबालिग भाग निकले। यह घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस ने कहा है कि 14 में से 9 बच्चों को फिर से पकड़ लिया गया है लेकिन पांच अभी भी फरार हैं। यह इस साल अपने तरह की दूसरी घटना है।

भागे 14 नाबालिगों पर हत्या, यौन उत्पीड़न और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप था। ये मथुरा के अलावा अलीगढ़ और हाथरस के हैं।

मथुरा के एसपी गौरव ग्रोवर ने बच्चों के भागने और फिर इनमें से नौ के पकड़े जाने की पुष्टि की है।

इस मामले में सुधार गृह में काम करने वाले छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें तीन सुधार गृह के स्टाफ हैं और तीन होम गार्ड्स हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement