138 Crore to protect Mark Zuckerberg Expenditure-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:57 am
Location
Advertisement

मार्क जकरबर्ग की सुरक्षा के लिए 138 करोड़ रु. खर्च, जानें क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा

khaskhabar.com : रविवार, 14 अप्रैल 2019 1:16 PM (IST)
मार्क जकरबर्ग की सुरक्षा के लिए 138 करोड़ रु. खर्च, जानें क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा
सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को गत वर्ष निजी सुरक्षा पर कंपनी ने करीब 2 करोड़ डॉलर यानी 138 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इसमें मुख्य बात यह रही है कि जकरबर्ग की सुरक्षा में किया जा रहा खर्च 2016 की तुलना में चार गुना से ज्यादा बढ़ाया है। 2017 में जकरबर्ग की सुरक्षा पर 2.52 करोड़ डॉलर यानी 174 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।


सूत्रों के अनुसार, अमेरिका के सिक्यॉरिटी एक्सचेंज कमिशन (एसईसी) में फाइलिंग के दौरान फेसबुक ने बताया कि कंपनी ने निजी विमान पर कुल 26 लाख डॉलर खर्च हो गए हैं, जो पिछले वर्ष खर्च हुए राशि से 15 लाख डॉलर ज्यादा हैं। चार्टर कंपनियों को मिलने वाले विमान के इस खर्च में ईंधन, क्रू और कैटरिंग का खर्च भी शामिल बताया गया है।

फेसबुक पर डेटा चोरी और चुनाव में हस्तक्षेप करने के आरोप के बाद मार्क की सुरक्षा की रकम में बढ़ोत्तरी की गई है। कंपनी का कहना यह भी कहना है कि उनकी सुरक्षा इसलिए बढ़ाई गई क्योंकि वह फेसबुक के फाउंडर, सीईओ, चेयरमैन और कंट्रोलिंग शेयरहोल्डर हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement