1375 crore in lieu of land acquisition will deliver-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जमीन अधिग्रहण की एवज में देने होंगे 1375 करोड़ रूपये

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 1:01 PM (IST)
जमीन अधिग्रहण की एवज में देने होंगे 1375 करोड़ रूपये
गुडगाँव । नोट बंदी से प्राॅपर्टी मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है, रिहायशी काॅलोनियों और सेक्टरों में प्राॅपर्टी के रेट 30 से 35 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट के बावजूद मार्केट में खरीदार नजर नहीं आ रहे हैं। इसी बीच हुडा यानि हरियाणा अर्बन डिवेलपमेंट अथाॅरिटी की नए सेक्टर लांच करने की प्लानिंग सवालों के घेरे में आ गई है। अधिकारी विचार कर रहे हैं कि इस स्थिति में यदि सेक्टर को लांच किया गया तो बड़ा घाटा उठाना पड़ सकता है। 8 नवंबर को नोटबंदी के बाद पूरे देश की प्राॅपर्टी मार्केट में जबर्दस्त गिरावट देखने को मिली है। विकसित सेक्टरों की प्राॅपर्टी के रेट में 30 से 35 प्रतिशत की गिरावट आ गई है। वहीं इस स्थिति को देखते हुए हुडा के पटौदी और फर्रूखनगर में करीब 800 एकड़ में सेक्टर लांच करने की प्लानिंग खटाई में पड़ती नजर आ रही है। इन दोनों सेक्टरों के लिए जमीन अधिग्रहण 29 दिसंबर तक करना है। यदि इस तिथि तक जमीन का अवाॅर्ड नहीं सुनाया गया तो अधिग्रहण को मान्य नहीं माना जाएगा। वहीं हुडा को जमीन अधिग्रहण की एवज में जमीन मालिकों को 1375 करोड़ रूपये का मुआवजा देना पड़ेगा। जमीन अधिग्रहण के बाद विकास के लिए भी कम से कम 500 करोड़ रूपये की जरूरत पड़ेगी। 1875 करोड़ रूपये खर्चने के बाद यदि यहां प्राॅपर्टी के रेट नहीं बढ़े तो हुडा को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement