1.25 lakh price Gold bangles theft form Jewellery Shop in Kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:11 am
Location
Advertisement

खरीदारी के बहाने दुकान में घुसे और 1.25 लाख की चूड़ियां गायब

khaskhabar.com : गुरुवार, 28 जून 2018 12:54 PM (IST)
खरीदारी के बहाने दुकान में घुसे और 1.25 लाख की चूड़ियां गायब
कोटा। शॉपिंग सेंटर स्थित एक ज्वैलर्स शॉप से एक महिला और पुरुष खरीदारी के बहाने सोने की तीन चूड़ियां चुराकर ले गए। व्यापारी को इसका पता दो दिन बाद लगा। तीनों चूडिय़ों का वजन करीब 35 ग्राम और मूल्य करीब 1.25 लाख रुपए है।

शॉपिंग सेंटर पर कैलाशचंद माणिकचंद सर्राफ नाम से ज्वैलर्स शॉप है। व्यापारी मनोज जैन ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6.10 बजे एक महिला-पुरुष आए कर्मचारियों ने उसे चूड़ियां दिखाई तो थोड़ी देर तक वो देखते रहे और नजरें चुराकर महिला ने तीन डिब्बों में से एक-एक चूड़ी चुराकर अपने कपड़ों में रख ली और वहां से चले गए। उस समय कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार को जब डिब्बों को देखा तो पता चला कि तीन चूड़ियां गायब हैं। शनिवार के फुटेज में महिला चूड़ियां चुराकर ले जाती नजर आई। मनोज जैन ने बताया कि बुधवार को मुकदमा दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement