12 Digital Learning Solution Centres in States-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्य में 12 डिजीटल लर्निंग सोल्यूशन सेंटर स्थापित

khaskhabar.com: सोमवार, 05 सितम्बर 2016 10:39 PM (IST)
राज्य में 12 डिजीटल लर्निंग सोल्यूशन सेंटर स्थापित
जयपुर सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने राज्य में जोधपुर सहित 12 स्थानों पर सोमवार को जयपुर से एक साथ डिजिटल लर्निगं सोल्यूशन सेन्टर्स का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने दो घंटे तक सभी जिलों की मैरिट हॉल्डर छात्राओं से अनौचारिक व खुलकर संवाद किया तथा उनके मन से यह बात निकली कि ’आई एम सो प्राऊड ऑफ ऑल ऑफ यू’। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड टाईम से डिजिटल लर्निंग सोल्यूशन सेन्टर्स को स्थापित कर पाने की बेहद खुशी जाहिर की। इससे राजस्थान में गुणवत्ता के साथ शिक्षा डिजिटली ट्रांसफार्म हो पाएगी। उन्होंने शिक्षाविदों के प्रयास तथा ग्रामीण विद्यालयों में राज्य में नवाचार व शिक्षा की बेहतरीन योजनाओं के लागू होने के बेहतरीन परिणामों पर बेहद खुशी जाहिर की। राज्य की शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल सेन्टर्स से जहां तकनीकी बदलाव होने जा रहे हैं वहीं हम आई टी व नवीनतम आयामों को भी जोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल के साथ यह पहला कदम है तथा आगे यह सोल्यूशन बेहतर मॉड्यूल बना सकेंगे तथा रिमोट एरियाज में भी सीखने के नए-नए ट्रेंड जल्दी ही विकसित होने जा रहे हैं। लगातार हमें नए-नए सोर्स प्राप्त हो रहे हैं तथा कुछ ही दिनों में और बदलाव देखने को मिलेंगे।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement