12 dead in landslides on Indonesias Bali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंडोनेशिया में भूस्खलन, 12 मरे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 3:24 PM (IST)
इंडोनेशिया में भूस्खलन, 12 मरे
जकार्ता। इंडोनेशिया के बाली द्वीप में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 12 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने बताया कि बंगली जिले के अवान और सुकवान गांवों में भूस्खलन की घटनाएं हुईं। सभी शवों को बरामद कर लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपदा एजेंसी ने लोगों को आगे भी भूस्खलन, बाढ़ और चक्रवात को लेकर चेतावनी दी है। यहां शनिवार तक भारी बारिश का अनुमान है।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement