11 killed in Pune Road accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुणे में दुर्घटना में 11 की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 11 मार्च 2017 3:02 PM (IST)
पुणे में दुर्घटना में 11 की मौत
पुणे। पुणे-शोलापुर सडक़ पर शनिवार को एक मिनी बस और एक ट्रक में भिड़ंत के कारण चार दंपतियों और एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गई। पुणे राजमार्ग नियंत्रण अधिकारी पी.जे. राजगुरु के मुताबिक, दंपति शोलापुर जिले में स्थित अक्कलकोट की तीर्थयात्रा पर जा रहे थे। इसी दौरान तडक़े करीब चार बजे पुणे से करीब 35 किलोमीटर दूर उरुली-कंचन गांव में यह दुर्घटना हुई। राजगुरु ने कहा, ‘‘प्राथमिक जांच से पता चला है कि एक जंगली भालू अचानक मिनी बस के सामने आ गया। उससे बचने की कोशिश में ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस एक सडक़ डिवाइडर पर चढऩे के बाद सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।’’

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement