मीनू ने बताया कि उसकी माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो
गई। माता-पिता की मौत के बाद उसकी नानी उसका पालन कर रही थी लेकिन कुछ दिन
पहले उनकी भी मौत हो गई। अब उसका पालन करने वालों में कोई भी नहीं है। जिस
कारण उसे नहीं पता कि वह कहां जाए। इसीलिए वह वहां से निकलकर ट्रेन में बैठ
गई। पूछताछ करने के बाद आरपीएफ ने किशोरी को चाईल्ड लाइन के हवाले कर दिया।