10 women including 3 malaysians have so far visited sabarimala says kerala police-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 2:36 pm
Location
Advertisement

सबरीमाला विवाद : 3 मलेशियाई सहित 10 महिलाओं ने मंदिर में किया प्रवेश

khaskhabar.com : रविवार, 06 जनवरी 2019 5:22 PM (IST)
सबरीमाला विवाद : 3 मलेशियाई सहित 10 महिलाओं ने मंदिर में किया प्रवेश
तिरूवनंतपुरम। केरल के सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मामले को लेकर राज्य में अभी भी प्रदर्शन जारी हैं। इन सबके बीच टाइम्स ऑफ इंडिया को केरल की पुलिस (स्पेशल ब्रांच) से एक ऐसा वीडियो मिला है जिसमें एक जनवरी को 3 मलेशियाई महिलाएं सबरीमला में प्रवेश करती हुईं दिख रही हैं जो मूल रूप से तमिल हैं। इन महिलाओं ने बिंदु अम्मिनी और कनकदुर्गा से पहले दर्शन किए थे, जो आधिकारिक रूप से 50 से कम उम्र की दर्शन करने वाली पहली महिलाएं थी।
पुलिस ने अब दावा किया है कि 4 और महिलाओं ने मंदिर के दर्शन कियें हैं जिनकी उम्र 50 से कम है। कुल मिलाकर यह संख्या अब 10 हो गई है। खबरों की मानें तो पुलिस ने इन सभी महिलाओं की जानकारी ले ली है, तांकि अगर जरूरत पड़ी तो इन्हें कोर्ट में पेश किया जा सके। जिन पुलिस सूत्रों ने मलेशियाई महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश की पुष्टि की थी, उन्होंने, महिलाओं के सबरीमला के दर्शन को लेकर किसी भी तरह का बयान देने से इनकार किया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement