Zero Movie Review Shahrukh Khan Anushka Sharma Katrina Kaif Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 1:37 pm
Location
Advertisement

रिव्यू : शाहरुख की कमजोर कडी साबित हुई ‘ZERO’

khaskhabar.com : शुक्रवार, 21 दिसम्बर 2018 8:12 PM (IST)
रिव्यू : शाहरुख की कमजोर कडी साबित हुई ‘ZERO’
कहानी...
‘जीरो’ फिल्म की कहानी मेरठ में रहने वाले 38 साल के एक बौने बउआ सिंह (शाहरुख खान) की कहानी है। बउआ सिंह की लंबाई कम होने की वजह से उसकी शादी नहीं हो पाती है।
बउआ के पिता का अच्छा खासा कारोबार है लिहाजा घर में पैसे की कमी नहीं है। इस वजह से बउआ का ज्यादा समय अपने लफंगे दोस्तों और लफ्फाजी में बीतता है। बउआ को अपने शादी की पड़ी है लिहाजा वो मैरिज ब्यूरो के चक्कर मारता रहता है। वही पर जब उसको आफिया भिंडर (अनुष्का शर्मा) के फोटो के दीदार होते है तभी से वो उसके प्रेम में पड़ जाता है।

आफिया (अनुष्का शर्मा) एक साइंटिस्ट है जो सेरेब्रल पाल्सी बीमारी से पीडि़त है। उसके बाद उसकी कवायद शुरू हो जाती है आफिया को रिझाने में आखिर बात दोनों की शादी तक पहुंच जाती है लेकिन उसके ठीक पहले जब बबीता (कटरीना कैफ) जो की एक फिल्म अभिनेत्री है से मुलाकात होती है। तभी वो बबीता के चक्कर में पड़ जाता है।

आफिया के साथ अपनी शादी को बीच में ही छोडक़र वो मुंबई भाग जाता है। वो मुंबई एक डांस कम्पटीशन में शिरकत करने के लिए जाता है। तभी उसकी मुलाकात वह बबीता से होती है तब दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ जाते है। आगे चल कर बउआ को अपनी गलती का एहसास होता है और उसे दूर करने के एक बार फिर से आफिया के करीब आने की कोशिश करता है। इसके लिए वो मुंबई से अमेरिका भी चला जाता है।

किस्मत का पहिया बदलता है और उसका सिलेक्शन मंगल ग्रह की यात्रा के लिए हो जाता है। इसके बाद बउआ का क्या होता है। इसके लिए आपको फिल्म देखनी पडेगी। फिल्म का पहला हाफ खूब मनोरंजन करता है। पहला भाग देखते वक्त कई ऐसे मौके आएंगे आप हंसी से लोटपोट हो जाओगे। फिल्म का दूसरा भाग थोड़ा इमोशनल है और दिल को छू जाता है। कुछ लोगों को सेकंड हाफ थोड़ा खींचा हुआ भी लग सकता है।

अभिनय...

2/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement