Sab Kushal Mangal Review: Nothing efficient in the story-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 3:14 pm
Location
Advertisement

Sab Kushal Mangal Review : कहानी में कुछ भी कुशल मंगल नहीं

khaskhabar.com : शनिवार, 04 जनवरी 2020 4:06 PM (IST)
Sab Kushal Mangal Review : कहानी में कुछ भी कुशल मंगल नहीं
साल 2020 बॉलीवुड में कुछ नए चेहरों को लेकर आया है। रवि किशन की बेटी रीवा किशन-पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा की बॉलीवुड में एंट्री हुई है। बता दें कि फिल्म 'सब कुशल मंगल' नए साल की पहली फिल्म है जो नए एक्टर्स को बॉलीवुड इंडस्ट्री को दे रही है। सब कुशल मंगल एक कॉमेडी फिल्म है, जिसके डायरेक्टर हैं करण विश्वनाथ कश्यप।

कमजोर कहानी पर बनी हुई है फिल्म

फिल्म 'सब कुशल मंगल' की कहानी एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी जैसी लगती है। कहानी है कर्नलगंज के एक लोकल नेता और गुंडा बाबा भंडारी (अक्षय खन्ना) की, जो लड़कों को जबरदस्ती पकड़कर उनका विवाह उन लड़कियों से कराता है, जिनका परिवार लड़के वालों को दहेज देने में असमर्थ है। यानि की उसकी नजर में वह एक परोपकारी है।

इसी क्रम में वह एक टीवी पत्रकार पप्पू मिश्रा (प्रियांक शर्मा) को अगवा करता है, लेकिन यहां से कहानी मोड़ लेती है। भंडारी को उसी लड़की (रीवा किशन) से पहली नजर में प्यार हो जाता है, जिसके लिए उसने पत्रकार को अगवा किया था। अब लड़की की शादी किससे होती है, इसी के इर्द गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement