movie review shaadi mein zaroor aana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:25 pm
Location
Advertisement

प्यार में इंतकाम की कहानी है ‘शादी में जरूर आना’

khaskhabar.com : शुक्रवार, 10 नवम्बर 2017 12:56 PM (IST)
प्यार में इंतकाम की कहानी है ‘शादी में जरूर आना’
फिल्म : शादी में जरूर आना
निर्माता : विनोद बच्चन, मंजू बच्चन, कलीम खान
निर्देशक : रत्ना सिन्हा
कलाकार : राजकुमार राव, कीर्ति खरबंदा, गोविंद नामदेव

राजकुमार राव
के लिए साल 2017 बहुत की शानदार रहा। फिल्म ‘बहन होगी तेरी’, ‘बरेली की बर्फी’ और ऑस्कर के लिए नॉमिनेडेट ‘न्यूटन’ भी इसी साल रिलीज हुई। राजकुमार और कृति खरबंदा की फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ आज से सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में एक बार फिर राजकुमार दमदार एक्टिंग करते हुए नजर आए है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। रत्ना सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ एक शादी के इर्द-गिर्द घूमती कहानी है।

इस फिल्म के माध्यम से बताया गया है कि मिडिल क्लास घरों की सोच बडी नाजुक होती है। छोटी-छोटी बातों से इसे आघात पहुंचता रहता है। पहले शादी के लिए बेटी मना करती है फिर उसे मनाया जाता है, शादी के बाद में नौकरी के लिए कहने पर कई प्रकार की बातें सुनने को मिलती है। इस फिल्म को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि फिल्म न सिर्फ एंटेरटेनिंग है बल्कि इमोशन और ड्रामा से भरपूर है। इसके अलावा फिल्म आपको लिंग असमानता, दहेज और भ्रष्टाचार के आइने से भी रुबरू करवाएगी। फिल्म की कहानी एक लव स्टोरी है जो बाद में इंतकाम की दास्तान बन जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement