movie review happy bhaag jayegi Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कॉमेडी-रोमांस का फुल डोज ‘हैप्पी भाग जाएगी’

khaskhabar.com: रविवार, 21 अगस्त 2016 4:26 PM (IST)
कॉमेडी-रोमांस का फुल डोज ‘हैप्पी भाग जाएगी’
फिल्म की कहानी अमृतसर में पली तेज तर्रार लडक़ी हैप्पी (डायना पेन्टी) की है। उसे अपने परिवार के परिचित लडक़े गुड्डू (अली फजल) से प्यार हो जाता है। गुड्डू साफ दिल का लडक़ा है। ट़ुनटुना (गिटार) बजाता है और हैप्पी से प्यार करता है। वह हैप्पी के बाउजी से शादी की बात करे इसके पहले ही शहर के एक कारपोरेटर दम ङ्क्षसह बग्गा (जिमी शेरगिल) से हैप्पी की शादी तय हो जाती है। हैप्पी एक तरफ शादी की रस्मों में शामिल है और दूसरी तरफ गुड्डू के साथ भाग जाने की योजना बनाती है। वह भागती है। हैप्पी शादी वाले दिन ही अपने घर से भाग जाती है और ट्रक में छिपकर गलती से पाकिस्तान के शहर लाहौर में पहुंच जाती है। यहां उसकी मुलाकात एक नेता के बेटे बिलाल अहमद (अभय देओल) से होती है। वहीं दूसरी तरफ भारत में सभी हैप्पी की तलाश में जुटे हुए हैं। इस बीच फिल्म में कई दिलचस्प मोड़ आते हैं। जिसे देखना काफी रोचक होगा। फिल्म की कहानी जितनी मजेदार पढऩे में और ट्रेलर देखने में लगती है उससे कई ज्यादा मजा इसे सिनेमाघरों में जाकर देखने में आएगा।
निर्देशन:-

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement