Movie Review : Kesari-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:20 am
Location
Advertisement

सरदार बनकर फिर गरजे अक्षय, जानिए कैसी है ‘केसरी’

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 मार्च 2019 3:56 PM (IST)
सरदार बनकर फिर गरजे अक्षय, जानिए कैसी है ‘केसरी’
कलाकार: अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा, गोविंद नामदेव, मीर सरवर, एडवर्ड सोनेनब्लिक, विवेक सैनी।
निर्देशक : अनुराग सिंह।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ बॉक्स आफिस पर रिलीज हो गई। फिल्म में अक्षय दमदार भूमिका में हैं और एक सिख वॉरियर का रोल निभाया हैं। बॉलीवुड रिपोट्स की बात की जाएं तो बॉलीवुड में अक्षय कुमार जब भी सरदार की भूमिका में नजर आएं है तब-तब फिल्म सुपरहिट हुई है। अक्षय ने तीसरी बार सरदार का रोल प्ले किया है।

पहली बार उन्होंने 2008 में फिल्म सिंह इज किंग इसके बाद साल 2015 में सिंह इज ब्लिंग में सिख वॉरियर का रोल निभाया है। वहीं अब अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘केसरी’ सभी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी समय से क्रेज बना हुआ है।

अक्षय कुमार की इस फिल्म को तकरीबन 4000 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज किया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार रियल लाइफ हीरो ईशर सिंह का है। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement