Jabariya Jodi : Movie Review Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:47 pm
Location
Advertisement

Jabariya Jodi : रिव्यू : कॉमिडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर 'जबरिया जोड़ी'

khaskhabar.com : शनिवार, 10 अगस्त 2019 12:26 PM (IST)
Jabariya Jodi : रिव्यू : कॉमिडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर 'जबरिया जोड़ी'
अभिनय : अभिनय की अगर बात करें तो जबरिया जोड़ी में सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली बार बिहारी बने हैं। उनका बॉडी लैंग्वेज और उनके बोल-चाल का तरीका उन्हें जचता है। वहीं परिणीति चोपड़ा का किरदार एक दबंग लड़की है जिसे उन्होंने बेहद मजेदार अंदाज से निभाया है। परिणीति चोपड़ा एक बार फिर इसमें बिंदास लड़की के रोल में नजर आईं।

सपोर्टिंग कास्ट में जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) का किरदार एक गंभीर व्यक्ति का है जो उन्होंने शानदार ढंग से निभाया है। अपने किरदार में वो यहां पूरी तरह से ढले हुए नजर आए। फिल्म में अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) हमें अपने कॉमिक अंदाज से खूब हंसाते हैं।

वहीं संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) का किरदार भी बेहद मनोरंजक है। फिल्म में पुलिस अफसर के किरदार में नजर आए गोपाल दत्त (Gopal Dutt) अपने डायलॉग्स से हमें लोटपोट करते हैं। उनका स्क्रीन स्पेस कम है लेकिन वो यहां खूब हंसाते हैं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement