Jabariya Jodi : Movie Review-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:00 pm
Location
Advertisement

Jabariya Jodi : रिव्यू : कॉमिडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर 'जबरिया जोड़ी'

khaskhabar.com : शनिवार, 10 अगस्त 2019 12:25 PM (IST)
Jabariya Jodi : रिव्यू : कॉमिडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर 'जबरिया जोड़ी'
कलाकार : सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीती चोपड़ा, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, शरद कपूर, अपार्शक्ति खुराना, शीबा चड्ढा गोपाल और दत्त।
निर्देशक : प्रशांत सिंह।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा स्टारर रोमंटिक कॉमेडी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। हंसी तो फंसी के बाद जबरिया जोड़ी सिद्धार्थ और परिणीति की साथ में दूसरी फिल्म है। ये फिल्म बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले पकड़वा विवाह पर आधारित है। निर्देशक प्रशांत सिंह ने एक काफी गंभीर मुद्दे पर एक कॉमिडी बनाकर एक शानदार प्रयोग किया है।

कहानी : फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की कहानी अभय सिंह (सिद्धार्थ मल्होत्रा ) और बबली यादव (परिणीती चोपड़ा) की है। ये फिल्म बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले पकड़वा विवाह पर आधारित है। बचपन से ही अभय और बबली एक दूसरे से प्रेम करते हैं लेकिन बाद में ये बिछड़ जाते हैं। वक्त बदल जाता है और फिल्म की कहानी भी। अभय जोकि एक राजनीतिक बैकग्राउंड से आते हैं वो अपने पिता के निर्देशों का पालन करते हैं और चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे हैं। वो समाज सेवा के नाम पर लोगों की जबरिया शादी करवाते हैं।

इधर परिणीति चोपड़ा एक मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं जिनके पिता (संजय मिश्रा) दहेज न दे पाने के लिए कारण उनकी शादी करा पा रहे हैं और परेशान हैं। इस दौरान एक बार फिर सिद्धार्थ और परिणीति एक दूसरे से मिलते हैं और बचपन की उस प्रेम को कहानी को आगे ले जाते हैं। लेकिन क्योंकि अब हालत बदल चुके हैं इसलिए उनकी इस प्रेम कहानी में रोमांस के साथ ही फैमिली ड्रामा और मारधाड़ भी जुड़ जाता है। क्या अभय सिंह अपने सभी उसूल और सपनों को भुलाकर प्यार को हासिल पाते है। क्या बबली यादव के परिवारवाले उनके प्यार को पसंद करते ले-देकर यही है फिल्म की कहानी।

अभिनय...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement