Good Newwz movie review, different story and comedy are usp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:47 am
Location
Advertisement

Review : साल की विदाई गुड न्यूज के साथ! कॉमेडी का तडक़ा लगा परोसा गया गंभीर विषय

khaskhabar.com : शुक्रवार, 27 दिसम्बर 2019 3:45 PM (IST)
Review : साल की विदाई गुड न्यूज के साथ! कॉमेडी का तडक़ा लगा परोसा गया गंभीर विषय
फिल्म : गुड न्यूज
निर्देशक : राज मेहता
निर्माता : करण जौहर
कलाकार : अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ


इन दिनों लीक से हटकर और नए विषयों को लेकर काफी फिल्में बनाई जा रही है। खास बात ये है कि घिसी-पिटी कहानियों की तुलना में जनता ऐसी फिल्मों को बढिय़ा रिस्पोंस देती है। आज भी सिल्वर स्क्रीन पर कुछ ऐसी ही मूवी गुड न्यूज रिलीज हुई है। शुरुआती रुझानों में फिल्म लोगों को पसंद आ रही है। यह हंसी का पिटारा है। आपको कहीं भी ऐसा नहीं लगेगा जहां आप खुद को बोर होता पाएंगे।

उम्मीद है कि साल के आखिर में आई गुड न्यूज इससे जुड़े लोगों के लिए फायदे का सौदा साबित होगा। कहानी वरुण बत्रा (अक्षय कुमार) और दीप्ति बत्रा (करीना कपूर खान) की है। उनकी शादी को 9 साल हो गए हैं लेकिन कोई संतान नहीं हुई। आखिरकार दीप्ति मां बनने के लिए इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) का सहारा लेती हैं। वरुण-दीप्ति डॉक्टर जोशी के क्लिनिक पहुंचते हैं।

क्लिनिक में चंड़ीगढ़ से भी बत्रा सरनेम वाले कपल हनी (दिलजीत दोसांझ) और मोनिका (कियारा आडवाणी) आईवीएफ के लिए आए हैं। एक ही सरनेम होने से सीमन की अदला-बदली हो जाती है। वरुण का सीमन मोनिका और हनी का सीमन दीप्ति के ओवम से फर्टीलाइज हो जाता है। इसके बाद कहानी और कई नाटकीय घटनाक्रम से गुजरती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement