Priyanka poses for hubby Nick Jonas in Tuscany-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:51 am
Location
Advertisement

टस्कनी में पति निक के लिए प्रियंका ने दिया पोज

khaskhabar.com : सोमवार, 08 जुलाई 2019 1:21 PM (IST)
फ्लोरेंस। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास अपनी छुट्टियों का भरपूर मजा उठा रही हैं। अभिनेत्री इस दौरान अपने अमेरिकी पॉप गायक पति निक जोनास से अपनी शानदार तस्वीरें खिंचवा रही हैं और उन्होंने ये तस्वीरें अपने फैन्स के साथ भी शेयर की हैं।

प्रियंका ने रविवार को इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वह पूल किनारे सफेद मोनोकिनी में धूप का चश्मा लगाए और हाथ में कॉकटेल लिए नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘‘छुट्टियों का सबसे अच्छा सदुपयोग। पति फोटो ले रहे हैं। निक जोनस।’’

वहीं, निक जोनास ने भी प्रियंका के साथ एक वीडियो साझा की है, जिसमें वह टस्कनी में धूप का मजा उठा रहे हैं।

बीते सप्ताह, निक और प्रियंका पेरिस में जो जोनास और सोफी टर्नर की दोबारा हुई शादी में शरीक हुए थे।

वहीं, अगर फिल्मों की बात करें तो प्रियंका फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement