I was not very good at romantic scenes: Govinda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...जब सरोज खान गोविंदा से पूछा, क्या कभी कोई रही है प्रेमिका

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 8:28 PM (IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का कहना है कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में फिल्म में रोमांटिक दृश्य करने में उन्हें घबराहट होती थी। एक बयान में बताया गया है कि अपने कॉमेडी कौशल के लिए लोकप्रिय गोविंदा का कहना है कि एक समय ऐसा भी था जब वह रोमांस का सीन करने में स्वयं को असहज महसूस करते थे। गोविंदा और अभिनेता वरुण शर्मा ने ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ रियलिटी शो के एक एपिसोड की शूटिंग की।
इस शूटिंग के दौरान गोविंद से पूछा गया था कि उन्हें अपनी किसी भी फिल्म के दृश्यों को करने में कभी किसी मुश्किल का सामना करना पड़ा?
इस पर गोविंदा ने कहा, ‘‘मैं रोमांस में अच्छा नहीं था। मेरी पहली फिल्म ‘इल्जाम’ के एक सीन में मुझे डांस के दौरान अपनी साथी कलाकार नीलम के करीब जाना था, लेकिन मैं नहीं कर पाया।’’
गोविंदा ने कहा, ‘‘मैं कांपने लगा और मुझे घबराहट हुई। लगा कि बुखार हो गया है। हमारी कोरियोग्राफर सरोज खान ने इस बात पर गौर किया और मुझसे पूछा क्या कभी मेरी कोई प्रेमिका रही है। मैंने कहा, नहीं। उन्होंने फिर मुस्करा कर कहा कि वह मुझे स्क्रीन पर रोमांस करना सिखाएंगी।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement