Birthday girl Ileana D cruz flaunts her curves in a bikini-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:22 am
Location
Advertisement

जन्मदिन से पहले बिकनी में नजर आईं इलियाना डिक्रूज

khaskhabar.com : शनिवार, 02 नवम्बर 2019 12:12 PM (IST)
मुंबई। अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन मनाया। अपना 33वां जन्मदिन मनाने से पहले इलियाना बिकनी पहने काफी हॉट अंदाज में नजर आई। अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर इलियाना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह नीले रंग की बिकनी में नजर आईं।

उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "सूरज की आखिरी किरणें और जन्मदिन से पहले अकेले में समय बिताना। इसे भी सेलिब्रेट कर रही हूं कि काफी समय बाद मैंने भव्य स्विमिंग सूट पहना है।"

बाद में इलियाना अपने जन्मदिन और हेलोवीन समारोह में नजर आईं, जहां वह एक खुले लंबे सिल्वर कोट और एक काले रंग के कपड़े पहने हुए थीं।

'मैं तेरा हीरो' फिल्म की अभिनेत्री इलियाना को उनके को-स्टार वरुण धवन ने 33वें जन्मदिन की बधाई दी।

वरुण धवन ने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं इलियाना। आपको दुनिया की सभी खुशियां मिलें।"

इसके अलावा अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने भी इलियाना के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। मलाइका अरोड़ा ने भी उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement